Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुग़लसराय पुलिस ने जुआ खेलते 14 लोगो को किया गिरप्तार

मुग़लसराय पुलिस ने जुआ खेलते 14 लोगो को किया गिरप्तार

पुलिस ने मौके से 1,17,220/- रुपये नकद के साथ 52 मोटरसाइकिलें,

12 स्मार्ट फोन, 208 ताश के पत्ते 4 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस किया बरामद

चन्दौली । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने ग्राम सेमरा के सिवान में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और 52 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी रामजनम यादव की टीम को सूचना मिली थी कि सेमरा गांव के पास मग्गू पटेल के घर और बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी, जिससे जुआरियों में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने मौके से जुआरियों का जामातलाशी के दौरान कुल 1,17,220/- रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा 52 मोटरसाइकिलें, 12 स्मार्ट फोन, 208 ताश के पत्ते 4 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वे हर 10-15 दिन में जुआ खेलने की जगह बदल देते थे। पहले यह खेल गंगा किनारे चलता था, लेकिन वहां विवाद होने के बाद मग्गू पटेल के मकान को ठिकाना बनाया गया। छापेमारी के दौरान पकड़े न जाएं, इसके लिए सभी के मोबाइल फोन फड़ पर ही रखे जाते थे ताकि बाहरी हलचल की सूचना तुरंत मिल सके।

गिरफ्तार किए गए 14 अभियुक्तों में वाराणसी, मिर्जापुर और चंदौली के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले लोग शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार पाल, शेख अब्दुल्ला, राशिद खान, आलोक कुमार कसेरा और श्याम बाबू जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मु0अ0स0-135/2026 धारा-3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस बड़ी कामयाबी पर उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है। टीम में मुगलसराय और स्वाट/सर्विलांस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular