HomeUttar PradeshBarabankiसांसद ने लाभार्थियों में वितरित किये स्वीकृति पत्र

सांसद ने लाभार्थियों में वितरित किये स्वीकृति पत्र

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम पंचायत इलियासपुर व ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इसके पश्चात् सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, उज्जवला कनेक्शन, शौचालय, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सांसद श्री रावत ने पंचप्रण की शपथ दिलायी तथा समस्त योजनाओं के स्टाल पर बैठे कर्मचारियों, अधिकारियों को योजनाओं से वंचित पात्र लोगों का रजिस्ट्रेशन कर संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश सिंह सुनील सिंह, राजेश सिंह, नीरज वर्मा, अरुण अवस्थी, संजय वर्मा, गौरव सिंह, विजय बहादुर, रामानंद, पिंटू वर्मा, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, अरविन्द सिंह, नन्हा प्रसाद वर्मा, चन्द्र भान सिंह, रिंकू वर्मा, लल्लन बाबू, प्रदीप वर्मा, दुर्गा बक्श सिंह, रप्पन सिंह, अनिल सिंह, वीरेंद्र, पंकज वर्मा, रामू रावत, शैलेन्द्र द्विवेदी, वेद बाजपेयी, आशीष सिंह, सतीश सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।07

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular