Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki2047 तक बनेगा युवाओं के सपनो का भारत- डॉक्टर नीतू सिंह

2047 तक बनेगा युवाओं के सपनो का भारत- डॉक्टर नीतू सिंह

अवधनामा संवाददाता

तीस हजार वर्ग फीट में बनी विवेकानंद का चित्र बना आकर्षण का केंद्र

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर नीतू सिंह ने कहा कि 2047 तक युवाओं के सपनो का विकसित भारत जरूर बनेगा। वसुधैव कुटुंबकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के चलते आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत विश्वगुरू की भूमिका में होगा।
अभाविप की प्रांत अध्यक्ष शुक्रवार को अयोध्या हाईवे स्थित सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहीं थी।उन्होंने कहा कि 1947 में देश ने अंग्रजों से स्वतंत्रता प्राप्त की थी मगर 22 जनवरी 2024 की तिथि भारत की सांस्कृतिक स्वतंत्रता की तिथि है। कहा कि अतीत को ध्यान में रखते हुए ही भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। अपनी विरासत पर गर्व करने वाले लोग ही देश की सनातन संस्कृति की रक्षा कर सकते है।
बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) असीम अरुण ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के बिना हम विकसित भारत नहीं बन सकते। कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने आचरण में ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता तथा अनुशासन की अहमियत को जगह देनी होगी। कहा कि विश्वगुरु बनने के लिए हमे पहले विश्वशिष्य बनना होगा। सीखने की ललक व्यक्ति को प्रगति के पथ पर अग्रसित करती है। संगोष्ठी में मौजूद विद्यार्थियों से उन्होंने इंटरनेट मीडिया के सकारात्मक उपयोग की सलाह दी। राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तन्मयता से करने की हिदायत देते हुए उन्होंने उद्यमिता (स्टार्टअप, स्टैंडअप) में रुचि लेने का आह्वान भी किया। एडीएम व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि युवा इनोवेशन की जगह इंटरनेट प्लेटफार्म पर रील के जरिए इंप्रेशन बनाने में समय व्यर्थ कर रहे हैं,जो उनके भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा। बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष विजय आनंद बाजपेई ने कार्यक्रम की प्रस्तावना एवम सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेज की एमडी डॉक्टर ऐश्वर्या सिंह सभी का स्वागत किया। आई सर्जन डॉक्टर विवेक वर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन नगर मंत्री शुर्यांशु शर्मा ने किया।इस अवसर पर अभाविप के विभाग संगठन मंत्री सुमित प्रताप सिंह, अरुण रावत, नगर अध्यक्ष घनश्याम मौर्य, डॉक्टर अजय कुमार वर्मा, पीजे पांडेय, विजय कृष्ण यादव, आदर्श सिंह, आकाश शुक्ला, मोहम्मद कामिल, भूपेंद्र सिंह, योगेश सिंह, दिव्यांशु सिंह, रितेश सिंह, विशाल सिंह, पुष्पेंद्र, आयुष शर्मा मौजूद रहे।

विवेकानंद के विशाल चित्र ने किया आकर्षित।
रवि धीमान के नेतृत्व में जुटे कार्यक्रताओं की दस दिनों की दिन रात की गई मेहनत आखिर रंग लाई। मुख्य अतिथि असीम अरुण और प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर नीतू सिंह सहित सभी अतिथियों ने जब 30 हजार वर्ग फीट में बनी स्वामी विवेकानंद के विशाल चित्र को पांचवी मंजिल से निहारा तो सभी के मुंह से बरबस ही निकला, वाह! अदभुत ! चित्र का अनावरण करने पहुंचे मुख्य अतिथि असीम अरुण ने रवि धीमान सहित उनके साथियों की जब पीठ थपथपाई तो चित्रकारों के चेहरे खिल उठे। रवि धीमान ने बताया कि इस चित्रकारी को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए पंजीकृत कराया गया है। उनकी टीम में अमन कुमार राहुल कुमार रघुवेंद्र प्रताप सिंह अर्जुन केडी, बृजेश कुमार विकास धीमान धीरज कुमार शामिल रहे।06

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular