प्राथमिक शिक्षा वर्ग विशेष में हुआ मातृ हस्त भोजन का आयोजन

0
151

अवधनामा संवाददाता

70 परिवारों के साथ स्वयं सेवकों ने किया भोजन।

शाहजहांपुर।  निगोही के राना पब्लिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 8 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के 5 वें दिन मातृ हस्त भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्र के 70 परिवारों ने वर्ग में आकर पति पत्नी सहित सह भोज किया।जैसा कि विदित है कि निगोही के पास स्थित वैदापुर गांव में राना पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 8 दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग विशेष चल रहा है ।उसी के 5 वें दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रीति नीति पद्धति के अनुसार मातृ हस्त भोजन का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्र के कई परिवारों ने अपने घर से भोजन लाकर वर्ग में प्रशिक्षण ले रहे स्वयं सेवकों को भोजन कराया और साथ में स्वयं भी साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।इस अवसर पर शाहजहांपुर पीलीभीत विभाग के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने उपस्थित परिवारों को अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक सांस्कृतिक संगठन है।जो देश की एकता अखंडता के लिए अपने स्थापना काल से ही कार्य रत है।सामाजिक समरसता और समानता हमारा लक्ष्य है।विभाजित समाज और ऊंच नीच की भावना से देश कभी मजबूत नहीं हो सकता।इसलिए हम सबको ऊंच नीच छोटा बड़ा अमीर गरीब की भावना को त्याग कर आगे बढ़ना होगा।इसी से अखंड भारत की परि कल्पना साकार होगी।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने स्थापना काल से ही इन उद्देश्यों को पूर्ण करने में लगा हुआ है।इसी हेतु समय समय पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संगठन करता रहता है।जिसमे आप लोग आज उपस्थित हुए है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस आयोजन में देवेश सिंह निगोही देवेश सिंह उर्फ पप्पू भैया रामपुर वसंत सत्य पाल एड निगोही नरेश वर्मा हमजापुर निगोही विमल भदौरिया लधोला डॉक्टर राजेश चेना सुरेंद्र वर्मा गनपतपुर विनोद शर्मा हरैया राजेंद्र सिंह नगरिया बुजुर्ग मान सिंह गदियाना डॉक्टर शिवरतन निगोही श्याम नारायन मिश्रा गुरगावां राम नारायन गुरगवां विधायक सलोना कुशवाहा दीपक सिंह निगोही आदि लगभग 70 परिवारों ने भाग लिया।इससे पहले विशेष वर्ग के मुख्य शिक्षक और विभाग सह शारीरिक प्रमुख कौशल जी ने उपस्थित अतिथियों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधिकारियों का परिचय कराया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here