Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल के अनुसार प्राप्त ग्रेडिंग/ विकास कार्यों  के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में  जिलाधिकारी ने   मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से प्राप्त विभिन्न विकास कार्योध् योजनाओं की प्रगति की रैकिंग व ग्रेडिंग के अनुसार विभागवार समीक्षा की तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।  जनपद को प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त होने पर उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि  इसी प्रकार से सभी विभाग अपने कार्यों को अच्छे ढंग से संपादित कर पहली रैंक को आगे भी बरकरार रखा जाए इसमें किसी तरह की शिथिलता नही होनी चाहिए।

कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है उनके द्वारा विभागीय कार्यों  की प्रगति में तेजी लाकर रैंकिंग में सुधार किया जाए।  कहा कि गलत डाटा फीड करने के कारण जनपद की  रैंक प्रभावित होगी तो संबंधित विभागीय अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा प्रतिकूल दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। कहा कि पोर्टल पर डाटा फीड करने से पूर्व उस डाटा को संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा स्वयं देखा जाय । फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर उसके संबंध में रिपोर्ट दिया जाए। गौवंशों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की  लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड कार्यक्रम में सभी सम्बन्धित विभागो की मासिक रैकिंग और ग्रेडिंग से प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता हैं। सभी विभाग  प्रत्येक दशा में अपने द्वारा किये गये कार्यो एवं प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पोर्टल पर समय से अवश्य फीड कर दें । जनपद की किसी भी पैरामीटर में रैंक प्रभावित न होने पाए इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं ,कार्यक्रमों का अच्छे ढंग से क्रियान्वयन किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड कार्यक्रम में डाटा फीडिंग का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है अतः डाटा फीडिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी विभागों के  संबंधित अधिकारियों द्वारा डाटा फीडिंग  का कार्य स्वयं भी देखा जाय,केवल ऑपरेटर पर निर्भर ना रहे,आइजीआरएस /जन शिकायतों को सभी संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से लिया जाए तथा इनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

जिलाधिकारी  घनश्याम मीना ने कहा कि जनपद को प्रदेश स्तर पर प्राप्त हुई इस सम्मानजनक स्थिति में लाने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी प्रकार से सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओं/कार्यों को अच्छे ढंग से धरातल पर क्रियान्वित करते हुए जनपद को प्रदेश में  सर्वोच्च स्थान पर बनाए रखा जाय।

इस दौरान सीडीओ चन्द्र शेखर शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी,  परियोजना निदेशक साधना दीक्षित,उपायुक्त एनआरएलएम ,समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular