Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। केन्द्रीय मंत्री/अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार रविवार को बड़ी नहर के पास चौकाबाग में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव कपूर सिंह पटेल व प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच लोकेन्द्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि के मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल ने की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुट जायें और गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार करते हुये नीतियों से लोगों को अवगत करायें। यह भी कहा गया कि पार्टी की नीतियों से समाज के लोगों व आमजन को होने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाये। बैठक में प्रदेश सचिव कपूर सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच लोकेन्द्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, जिला महासचिव सोहन लाल निरंजन, राजेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर राजपूत, जिला सचिव सुखलाल कुशवाहा, फ्रण्टल जिलाध्यक्ष युवा आशीष पटेल, महिला मंच विद्या श्रीवास्तव, छात्र मंच शैलेश पटेल, व्यापार मंच मोदी जिनेन्द्र जैन, सुमन यादव, कुबती,चतुर्भुज सिंह राजपूत, गिरबल राजपूत ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र यादव ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular