HomeMarqueeएमएलसी जितेंद्र सिंह ने उठाया कबरई बांध के विस्थापितों के मुआवजे का...

एमएलसी जितेंद्र सिंह ने उठाया कबरई बांध के विस्थापितों के मुआवजे का मुद्दा, सभापति का आश्वासन

लखनऊ सचिवालय की बैठक में उठा कबरई बांध के किसानों के मुआवजे का मुद्दा

महोबा। सचिवालय में उत्तर प्रदेश विधान मंडल प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने कबरई बांध के लिए अधिग्रहीत की गई गंज, अलीपुरा, झिर सहेबा और गुगौरा गांव के किसानों की भूमि का अभी तक किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा न मिलने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। जिस पर सभापति राजीव कुमार ने किसानों को अविलंब मुआवजा राशि निर्गत किए जाने का आश्वासन दिया।

करीब डेढ़ दशक पहले कबरई बांध के ऊंचीकरण के लिए गंज, झिरसहेबा, गुगौरा और अलीपुरा के गांवों की किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। भूमि अधिग्रहण के बाद शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मुआवजा राशि वितरित नहीं की। मुआवजा राशि की मांग को लेकर किसान कई बार जिला स्तर के अधिकारियोें के अलावा शासन के मंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन दे चुके हैं, इसके बाद भी किसानों को आज तक शत प्रतिशत मुआवजा नहीं दिया गया।

लखनऊ सचिवालय में विधान मंडल प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक में सिंचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभागीय बैठक में सदर विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस मुद्दा को उठाया, जिस पर विभागीय स्तर के अधिकारियों ने समिति को आश्वसन दिया कि मुआवजा राशि किसानों के खाते में जल्द से जल्द भेज दी जाएगी। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुलपहाड़ तहसील में सुलह अधिकारी का पद अभी तक रिक्त पडा है। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विलंब से पात्र श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। इन मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य और उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular