Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeमंगरा और रघईपुर में विधायक महाराजी प्रजापति ने किया रोजा इफ्तार पार्टी...

मंगरा और रघईपुर में विधायक महाराजी प्रजापति ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

जनता की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत-महाराजी प्रजापति

जुमे की शाम मंगरा और रघईपुर में विधायक महाराजी प्रजापति की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ प्रजापति परिवार के लोग और स्थानीय सपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

मग़रिब की अज़ान के साथ जब रोज़ा खुला, तो विधायक महराजी प्रजापति किसी नेता की तरह नहीं, बल्कि परिवार की मुखिया की तरह रोज़ेदार भाइयों, सफेद दाढ़ी वाले पिता समान बुजुर्गों और दुआ में हाथ उठाए माताओं-बहनों के बीच ज़मीन पर जा बैठीं। खजूर के एक निवाले के साथ जब भाईचारे की मिठास घुली, तो माहौल भावुक हो गया।

विधायक जी ने इस अवसर पर कहा कि “आपके नेता और मेरे पति जी ने मुझे हमेशा एक ही बात सिखाई है— कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। उन्होंने अमेठी को अपना परिवार माना है और आज मैं उसी परिवार की सेवा का व्रत लेकर आपके बीच हूँ।

रमज़ान का यह पाक महीना हमें संयम और एकता का संदेश देता है। ईश्वर और अल्लाह से बस यही इल्तजा है कि हमारे अमेठी परिवार का यह आपसी प्रेम और प्रजापति द्वारा बोया गया सौहार्द का यह बीज हमेशा फलता-फूलता रहे आप लोगों की दुआओं से उन्हें एक दिन न्याय जरूर मिलेगा और आप लोगों के बीच दावत-ए-इफ्तार करते नजर आएंगे।”

दावत-ए-इफ्तार में हिफजान अहमद,मिकाइल खां, मंसूर अली,मो0कयूम, उस्मान अली,मौलाना इशफाक अहमद, रियाज बल्ली,मो0मुस्तफा, मौलाना साजिद, मौलाना लियाकत अली,अरूण प्रजापति,रियाज अहमद,मो‌ इमरान, अब्दुल हसन, रज्जब अली,अब्दुल हसन, मुस्ताक अहमद,जलालुद्दीन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular