Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeनाबालिक लड़की गायब, मां ने पुलिस को दी तहरीर

नाबालिक लड़की गायब, मां ने पुलिस को दी तहरीर

 

अवधनामा संवाददाता

कप्तानगंज, कुशीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दरपुर निवासी बेईला देवी पत्नी सुरेश पासवान ने शनिवार को थाना प्रभारी को एक तहरीर दे कर कुछ लोगों पर उसकी नाबालिग लड़की 12 वर्षीय कुमारी गिरिजा को गायब किये जाने का आरोप लगाई है। अपने प्रार्थना पत्र में  वह लिखी है कि दिनांक 4 अगस्त को एक मोबाइल नंबर से काल आया फिर शाम को मेरी लडक़ी गिरिजा गायब हो गई।वह तीन लोगों पर लड़की गायब होने का आरोप भी लगाते हुए न्याय की गुहार की है।
बेईला देवी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसकी लड़की गुड़िया 14 वर्ष व 10 वर्षीय पुत्री सिमा भी यही लोग गायब कर अन्य प्रान्त में बेच दिए थे। उस समय भी पुलिस को प्रार्थना पत्र सौप कर न्याय की गुहार की थी, लेकिन न तो कोई कार्यवाही हुई और ना ही लडक़ी की बरामदगी। इस बाबत एस एच ओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular