Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमंत्री ने छानी गौशाला का किया निरीक्षण

मंत्री ने छानी गौशाला का किया निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

बिंवार थाना व मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी मंत्री ने किया निरीक्षण

मौदहा बांध का भी मंत्री ने किया अवलोकन, खूबसूरती को सराहा, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिये निर्देश

हमीरपुर : राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश मनोहर लाल जी ने जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इसी क्रम में विगत रोज मंत्री ने छानी गौशाला का निरीक्षण किया तथा उन्होंने अन्ना गौवंशों को माल्यार्पण कर उन्हें गुड़ आदि खिलाया। उन्होंने निर्देश दिए कि बीमार गोवंश को अलग रखने की व्यवस्था की जाए तथा उन्हें समय-समय पर समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों की चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से जांच कर उनका समुचित इलाज कराया जाए। गौशाला में चारा पानी भूसा की कमी नहीं होनी चाहिए।
तदोपरांत उन्होंने थाना बिंवार का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने मालखाना , महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया , एफआईआर रजिस्टर का अवलोकन किया तथा एफ आई आर की स्थिति देखी । कंप्यूटर कक्ष एवं अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया तथा निर्माणाधीन ई मालखाना का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

तत्पश्चात मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री जी ने वहां आए मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल की स्वास्थ सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में लगी हेल्थ एटीएम मशीन से अपना हेल्थ चेकअप कराया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड एवं कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर मंत्री ने मौदहा बांध का निरीक्षण किया तथा उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौदहा बांध में स्थापित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण, पुलिस अधीक्षक , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, बीजेपी पार्टी पदाधिकारी , डीडीओ विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular