Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiभाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने को किया प्रवास

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने को किया प्रवास

 

अवधनामा संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर प्रवास कर  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
गुरुवार को पूर्व विधायक ने क्षेत्र के सैदनपुर पेरी किशुनदासपुर व खुर्दमऊ बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सरकार द्वारा चलाई जा रही  कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दें और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अपने अपने बूथ पर मजबूती के साथ सभी बूथ अध्यक्ष कार्य करें जहां भी तुम्हे दिक्कत आयेगी हम लोग आपका सहयोग करेंगे। हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारें बिना किसी भेदभाव के सभी गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर घर घर लाभ पहुचाने का कार्य कर रही है। हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को हर स्तर पर पूरा करें जिससे पार्टी मजबूत हो।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महामंत्री बलवंत प्रजापति अखिलेश सिंह उमेश निगम पीताम्बर यादव तुषार निगम अमित अवस्थी राजकिशोर त्रिपाठी अमित कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular