Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeआरपीआईसी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान - अभिभावक गोष्ठी में अनुशासन...

आरपीआईसी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान – अभिभावक गोष्ठी में अनुशासन पर जोर

सिसवा बाजार (महराजगंज)। स्थानीय नगर के आरपीआईसी स्कूल में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के मेधावियों को पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार और विद्यालय दोनों की जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण होती है।

सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता, अमन, जान्हवी जायसवाल, अनुपमा, शिवांगी, श्वेता, नीरज, मोहम्मद कैफ, आशीष गुप्ता, शालिनी सिंह एवं विवेक यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंशिका शर्मा, अविनाश कुमार, सृष्टि मिश्रा, आयुषी सिंह, अंशिका कुमारी, महिमा यादव, आरुषि मौर्या, श्रेया सिंह, अंकिता कुशवाहा, आदित्य कुमार, स्नेहा दुबे, महक यादव तथा अंशिका सिंह को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कोमल गुप्ता, अर्चना, शीतल प्रजापति, दिव्यांश पटवा, प्रतिज्ञा गुप्ता, दीपक यादव, साक्षी गुप्ता, नेहा गुप्ता, समीर आलम, विकास पांडेय एवं सत्यम को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला सहित प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, मनकेश्वर , नसीम, अभिषेक रुद्र, आशीष कुमार, तौसीफ अली, अनील कपूर, बृजेश यादव, ग्रिजेश कुमार, विजयलक्ष्मी जायसवाल, रुपाली श्रीवास्तव एवं रागिनी समेत अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय के संचालक डॉ. पंकज तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल मोटिवेशन नहीं, बल्कि अनुशासन सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल, रील्स और अन्य नकारात्मक प्रभावों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि आगामी जून माह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। विद्यालय का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। इंटरमीडिएट में पवन कुशवाहा एवं सचिन कुशवाहा ने जनपद में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कशिश गौण, इंद्राणी मुखर्जी तथा वसुधा पांडेय ने मेरिट सूची में आठवां, नौवां एवं दसवां स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular