Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारत-नेपाल सीमा पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में नशीली सिरप व कैप्सूल बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रानीपुर चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से व्यवसायिक मात्रा में नशीली सिरप और कैप्सूल बरामद किए हैं। कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन और पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा के निर्देश पर की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश पाण्डेय निवासी सिद्धार्थनगर और योगेश तिवारी निवासी गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 123 पीस कोडिसुन सिरप, 960 नशीले कैप्सूल, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद माल की कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कई महीनों से गोरखपुर से नशीली दवाएं लाकर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार इन दवाओं का उपयोग चिकित्सीय कार्यों के अलावा नशे के लिए “कॉकटेल ड्रग” के रूप में किया जा रहा था, जिससे युवाओं में लत और ओवरडोज का खतरा बढ़ रहा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular