HomeLucknowयूपी के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी, 3-6 जुलाई...

यूपी के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी, 3-6 जुलाई के बीच होगा मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों को 3 से 6 जुलाई के बीच मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

उत्तर प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कालेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्य चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के तहत तीन से छह जुलाई के बीच निर्धारित केंद्रों पर चिकित्सीय परीक्षण और अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत सूची और निर्देश आधिकारिक वेबसाइटों sportscollegelko.in और khelsathi.in पर उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया में छह, नौ और 11 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल कौशल को आधार बनाया गया है।

अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों के दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात लाना अनिवार्य है। सुचारू संचालन के लिए मेडिकल और सत्यापन प्रक्रिया को तीन केंद्रों में विभाजित किया गया है।

किस कालेज में कौन से खेल के लिए होंगे दाखिले

  • लखनऊ: एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबाल।
  • गोरखपुर: जिम्नास्टिक, हाकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती।
  • सैफई: कबड्डी, तैराकी, हैंडबाल, बाक्सिंग और भारोत्तोलन।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular