HomePoliticalमहबूबा मुफ्ती ने Gen Z के 'कॉकरोच जनता पार्टी' अभियान को दिया...

महबूबा मुफ्ती ने Gen Z के ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान को दिया समर्थन, कहा- ‘यही है वास्तविक क्रांति की शुरुआत’

महबूबा मुफ्ती ने जेन जेड के ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ऑनलाइन अभियान का समर्थन किया, इसे भारत में ‘वास्तविक क्रांति’ की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नफरत और विभाजनकारी राजनीति से ऊब चुकी है और प्रगति पर केंद्रित भविष्य चाहती है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरूवार जेन जेड- के आनलाइन अभियान काक्रोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए कहा कि भारत को एक “वास्तविक क्रांति” की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जेनरेशन जेड शायद इस बदलाव की अगुवाई कर रही है, क्योंकि युवा अब “नफरत, विभाजन और गढ़ी गई राजनीति” में फंसे रहने को तैयार नहीं हैं।

इंटरनेट मीडिया पर अपने एक्स हैंडल पर महबूबा मुफ्ती ने एक पोस्ट में लिखा है कि लंबे समय बाद पहली बार “ अंधेरी सुरंग के अंत में कुछ रोशनी” दिखाई दे रही है, क्योंकि युवा पीढ़ी विभाजनकारी राजनीति पर सवाल उठा रही है और प्रगति, नवाचार तथा अवसरों पर केंद्रित भविष्य की मांग कर रही है।

उन्होंने यह टिप्पणी एक इंटरनेट मीडिया की एक पोस्ट साझा करते हुए की, जिसमें सांप्रदायिक राजनीति की आलोचना की गई थी और कहा गया था कि भारत को “ध्यान भटकाने वाली चीजों, विभाजन और खोखले वादों” के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular