HomeMarqueeचीन के सिचुआन प्रांत में भीषण भूस्खलन, 19 की मौत

चीन के सिचुआन प्रांत में भीषण भूस्खलन, 19 की मौत

बीजिंग।  चीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिचुआन प्रांत में भीषण भूस्खलन आया है। इसमें अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 3 जून यानी शनिवार की सुबह लेशान शहर के पास जिन्कौहे में वानिकी स्टेशन पर पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया। बता दें कि यहां हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है।चीनी मीडिया आउटलेट सीसीटीवी ने 4 जून रविवार को बताया कि मलबे में दबे लोगों को खोजने में मदद के लिए 180 से अधिक जवानों को मौके पर तैनात किया गया। शनिवार को हुई घटना को लेकर रविवार दोपहर तक राहत बचाव कार्य चला।

रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए सभी लोग जाहिर तौर पर जिंकयुआन माइनिंग कंपनी के कर्मचारी थे। जिस क्षेत्र में भूस्खलन की यह घटना हुई है वो इलाका काफी असुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा इंजीनियरिंग परियोजनाओं और खनन कार्यों के कारण यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन आता है।

चीन में भूस्खलन की ये पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले भी उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में भूस्खलन आया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दर्जन लोग घायल हुए थे। पिछले साल यानी 2022 सितंबर में बारिश के बाद भीषण बाढ़ आया था।

भूस्खलन के अलावा इस क्षेत्र में जोरदार भूकंप भी आ चुका है। साल 2008 में इस क्षेत्र में 7.9 तीव्रता की भूकंप आया था। इस जोरदार भूंकप से 87 हजार से अधिक लोगों के मारे और लापता होने की खबर सामने आई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular