Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्कूल से लौट रहे छात्र पर नकाबपोश युवकों ने किया हमला, छात्र...

स्कूल से लौट रहे छात्र पर नकाबपोश युवकों ने किया हमला, छात्र गंभीर

बुधवार की शाम स्कूल से लौट रहे एक छात्र पर नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटने के कारण 15 वर्षीय छात्र शिवांग ओझा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रामनाथपुर के पास हुई।

शिवांग ओझा श्री रणवीर इंटर कॉलेज, रामनगर का छात्र है। उसके पिता प्रहलाद राज ओझा के अनुसार, शिवांग जब स्कूल से घर लौट रहा था, तभी दो बाइकों पर सवार छह-सात नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

छात्र शिवांग ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक उसके ही स्कूल का छात्र है, हालांकि वह उसका नाम नहीं जानता। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

कोतवाली थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। जल्द ही हमलावरों को पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular