HomeMarqueeसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल (तिलौली) में 26 क्षय रोगियों को बांटी गई...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल (तिलौली) में 26 क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण पोटली

स्वास्थ्य के प्रति सरकार गंभीर

बांसी सिद्धार्थनगर। जनसामान्य के स्वास्थ्य को लेकर सरकार सजग है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी लगातार सेवा में लगे हुए हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल (तिलौली) में गुरुवार को क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार रंजन की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा गोद लिए गए कुल 26 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एम. त्रिपाठी, डीपीसी पंकज त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, तथा सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने मरीजों को नियमित उपचार जारी रखने, दवा समय पर लेने और पोषण पोटली में दिए गए पौष्टिक आहार का निर्धारित मात्रा में नियमित सेवन करने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular