फांसी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

0
171

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। बीती रात एक विवाहिता के घर के अंदर दुप्पटे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा का है गेंदौरा निवासी राहुल गौतम पुत्र अखिलेश की 20 वर्षीय पत्नी शिवानी गौतम ने उस समय इहलीला समाप्त कर ली जब पति राहुल सहित सास ससुर गांव में ही चल रही भगवतकथा में गये हुए थे देर रात्रि जब राहुल घर वापस आया तो कमरा अंदर से बंद था काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर जब होल से झांका तो कमरे के अंदर पत्नी फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली। मध्यरात्रि हुई घटना से गांव में कोहराम मच गया और रात्रि में ही पुलिस व मृतका के मायके ग्राम चंदवारा थाना सफदरगंज को सूचना दी। मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका के पति राहुल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वही मृतका के पिता राकेश कुमार पुत्र बैजनाथ ने मसौली पुलिस को तहरीर देकर दहेज में प्लाट एव 75 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है मृतका के पिता राकेश ने बताया कि 2 मई 2021 को पुत्री की शादी रीति रिवाज से की थी तथा हैसियत मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुरालीजन बराबर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here