Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMarqueeउप चुनाव की परीक्षा मे छह माह के अंदर ही उत्तीर्ण होना...

उप चुनाव की परीक्षा मे छह माह के अंदर ही उत्तीर्ण होना होगा,क्योंकि………..

लखनऊ । उत्तर प्रदेश मे भाजपा को भले ही प्रचंड बहुमत मिल गया हो परन्तु मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पद पर आसीन तीनो नेताओ को उप चुनाव की परीक्षा मे छह माह के अंदर ही उत्तीर्ण होना होगा,क्योंकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा प्रदेश मे किसी सदन के सदस्य नही है।इसलिये उन्हे अपने पदो पर बने रहने के लिए बिधानसभा अथवा बिधान परिषद मे से किसी एक का चुनाव लड़ना पड़ेगा।इसके अलावा मंत्री बनाये गए मोहसिन रजा व स्वतंत्र देव सिंह भी किसी सदन के सदस्य नही है।
मुख्यमंत्री गोरखपुर से और केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से लोकसभा के सदस्य है इसलिए उन्हे वहा से इस्तीफा देना होगा और इस लिहाज से प्रदेश मे इन दो लोकसभा क्षेत्रो मे भी उप चुनाव होगा।अब यह देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन तीनो लोगो के लिए कौन विधायक अपनी सीट छोड़ता है , और मोहसिन रजा व स्वतंत्र देव सिंह कहा से चुनाव लड़ते है।क्या ये पाचो लोग विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक बनेगे या विधान परिषद मे जायेगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular