Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस, बसपा छोड़ कई लोगों ने रालोद का थामा दामन

कांग्रेस, बसपा छोड़ कई लोगों ने रालोद का थामा दामन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर आज कई किसान मजदूरों ने कांग्रेस, बसपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की, जिनका खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ.नीरपाल सिंह ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें पार्टी में उचित मान सम्मान दिये जाने का आश्वासन दिया।
कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करते हुए और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में उनको भरपूर सम्मान व न्याय मिलेगा। अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और किसान मजदूर युवाओं के लोकप्रिय नेता जयंत चौधरी को विकल्प के रूप में देख रही है। जयंत चौधरी सबकी पहली पसंद बनते जा रहे है। राष्ट्रीय लोकदल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला रही है। राष्ट्रीय लोकदल में साथियों सहित शामिल हुए मुन्तजिर, मौ.इस्तखार, मौ.सलीम, मौ.जुबैर, विपिन गुर्जर ने कहा कि आज धरातल पर यदि कोई आमजन की लड़ाई लड़ रहा है, तो वह राष्ट्रीय लोकदल है। महानगर प्रभारी रिंकू सोनकर व चौ.अरविन्द मलिक ने राष्ट्रीय लोकदल में आये सभी साथियों का मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान चौ.गजे सिंह, चौ.नरेंद्र सिंह सिरोही, मुज्जमिल राणा, शौकत अंसारी, मौ.इकराम, राम सिंह जाटव, अनिल कश्यप, नीरज वर्मा, राशिद, कामिल, शहज़ाद आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular