आम आदमी पार्टी की कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

0
101

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कचहरी प्रांगण में जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में व्यापक जनसम्पर्क कर कई सक्रिय लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदान की गयी। सदस्यता की शपथ भी दिलायी गयी। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., महासचिव अनूप ताम्रकार, लोकसभा प्रभारी हजारीलाल राजपूत, यूथ मण्डल अध्यक्ष सचिन यादव मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में दीपक कुमार अहिरवार, प्रदीप कुमार अहिरवार, अजय कुमार अहिरवार, नन्दलाल अहिरवार, कृष्णपाल राजपूत, सन्नी अहिरवार, विक्की अहिरवार, विवेक अहिरवार, जगपाल सहरिया, जमुना सहरिया आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here