HomeUttar PradeshAyodhyaमनोज यादव ने किया जिले का नाम रोशन 

मनोज यादव ने किया जिले का नाम रोशन 

 

अवधनामा संवाददाता

तारुन अयोध्या। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में अयोध्या जिले के तारुन ब्लाक अंतर्गत पाली अचलपुर गांव निवासी मनोज यादव ने इतिहास रच क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया है।इस होनहार की सफलता की कहानी यही बताती है कि उन्होंने असफलता से हार नहीं मानी। कोई अभाव से लड़कर सफलता की ओर बढ़ा। कहीं किसान पिता के पसीने का मोल समझकर बेटे ने सफलता अर्जित कर उनके ललाट पर खुशियों का विजय तिलक किया। गांव के इस गुदड़ी के लाल ने यूपीएससी परीक्षा में 381 रैंक हासिल करने में सफलता अर्जित की है। संकल्प मेहनत लगन प्रतिभा जुनून जज्बा और साधना जैसी सतरंगी पंखों से मनोज यादव सफलता का शिखर छूने में कामयाब हुये हैं। यह खबर मनोज के गांव पहुंची तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और लोगों के खुशी का ठिकाना ना रहा। ग्रामीणों ने पटाखे दागकर खुशी में एक दसरे को मिठाई खिलाई। मनोज के अनुसार उनकी प्रारंभिक शिक्षा तारुन ब्लाक के जाना बाजार के मार्डन स्कूल में हुई। इसके बाद उनकी प्रतिभा के चलते उनका चयन नवोदय विद्यालय में हो गया।यहाँ उन्होंने कक्षा 9 से इंटर तक शिक्षा ग्रहण की। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और पोस्ट ग्रेजुएशन लोक प्रशासन इंदिरा गांधी विश्विद्यालय से किया। मनोज यादव का कहना है कि माँ इंद्रावती ग्रहणी हैं तो पिता माधव प्रसाद यादव किसान परिवार से थे जो नलकूप चालक की नौकरी कर सेवानिवृत्त हुये हैं। मनोज दो भाइयों में छोटे है।उनके बड़े भाई अजय कुमार यादव इलाहाबाद में इंजीनियर हैं। जबकि उनके कोई बहन नही है।उन्होंने इस मुकाम पर पहुँचने का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। मनोज की इस काबलियत का डंका हर तरफ बज रहा है।दिल्ली में रह रहे मनोज यादव को गांव आने की ग्रामीण व परिजन स्वागत करने को उनकी राह निहार रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular