Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeMarqueeमणिपुर मुद्दा संवेदनशील मामला, चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत:...

मणिपुर मुद्दा संवेदनशील मामला, चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत: अमित शाह

लोकसभा में मणिपुर को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी:शाह खेती और सहकारिता पर बोलते रहे, विपक्षियों की लगातार मणिपुर-मणिपुर की नारेबाजी

नई दिल्ली। मणिपुर मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष नारेबाजी करने लगा। स्पीकर ने 3 मिनट बाद ही सदन को दो बजे तक स्थगित कर दिया।
यही स्थिति लोकसभा के दोबारा शुरू होने पर भी बनी रही। सांसदों ने सदन में नारेबाजी की और अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंचकर इंडिया फॉर मणिपुर के पोस्टर दिखाए। इसके बाद लोकसभा दोबारा 5 बजे तक के लिए स्थगित की गई। उधर, राज्यसभा में भी ऐसे हालात रहे। कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। मणिपुर के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस और ्र्रक्क समेत विपक्षी दल स्थगन प्रस्ताव लाए थे।
राज्यसभा तीसरी बार नारेबाजी के बीच शुरू हुई। दो घंटे से ज्यादा समय तक कार्रवाई चली। इस दौरान संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 पारित हुआ। कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित की गई।
शाम पांच बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई। इस दौरान अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शाह ने खेती-किसानी और सहकारिता की बात की। विपक्ष ने मणिपुर-मणिपुर, शेम-शेम, जवाब दो-जवाब दो, वी वॉन्ट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए) के नारे लगाए।
वहीं विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर सदन में खड़े हुए तो शाह ने कहा कि और जोर से नारे लगाइए। आपको न दलितों में इंटरेस्ट है और न ही सहकारिता में। इसलिए नारेबाजी कर रहे हैं। शाह सदन में बयान देते रहे और विपक्षी सांसद शोरशराबा करते रहे।
विपक्षी गठबंधन इंडिया और बीजेपी संसदीय दल ने की मीटिंग
इससे पहले भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर बयान दिया। कहा- सत्ता चाहने वाले और देश को तोडऩे वाले ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं।
राज्यसभा में अपोजिशन लीडर मल्लिकार्जुन खडग़े ने पीएम के बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा- हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे। अरे, आप मणिपुर पर बात करिए ना।
विपक्षी दलों ने मंगलवार सुबह रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
इंडिया नाम हथियाने से कुछ नहीं होगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें पीएम ने विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया पर कहा- जो लोग सत्ता चाहते हैं और देश को तोडऩा चाहते हैं वो ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं। इनमें भी इंडिया आता है। पॉपुलर फ्रं ट ऑफ इंडिया में भी इंडिया नाम आता है, लेकिन लोग इससे गुमराह नहीं होंगे।
पीएम मोदी भारत की तुलना ईस्ट इंडिया से कर रहे- खडग़े
राज्यसभा में खडग़े ने कहा कि मणिपुर में बच्चियों का रेप हो रहा है। वो हिंसा की आग में जल रहा है। हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और पीएम मोदी इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं। आप मणिपुर पर बात करिए ना।
संवेदनशील हैं तो तुरंत चर्चा शुरू करिए- गोयल
पीयूष गोयल ने खडग़े को जवाब दिया- मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बंगाल में जो हो रहा है, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए। आप महिलाओं के लिए संवेदनशील नहीं हैं। अगर होते तो चर्चा शुरू होती। सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं करते। पूरा देश देख रहा है कि आप देश के भविष्य को खराब कर रहे हैं। अगर संवेदनशील हैं तो चर्चा तुरंत शुरू कीजिए।
आप चाहे जो बुलाएं, मिस्टर मोदी, हम इंडिया हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम इंडिया हैं। हम मणिपुर के जख्मों पर मरहम लगाने में मदद करेंगे। हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उनके लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार को दोबारा बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular