HomeUttar PradeshAzamgarhधूमधाम से मनी कैफी आजमी की 104वीं जयंती

धूमधाम से मनी कैफी आजमी की 104वीं जयंती

अवधनामा संवाददाता

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा-मन

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेंजवां गांव में शनिवार को कैफी आजमी की 104 वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कैफी आजमी की बेटी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने स्वर्गीय कैफी आजमी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को लड़के और लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। समाज में लगातार बदलाव आ रहा है। लड़कियां आज अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। पहले लड़कियों की कम उम्र में शादी हो जाती थी पर लगातार गांव की लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि यहां की लड़कियों के चिकनकारी के बनाए कपड़े को मुंबई के अभिनेता और अभिनेत्रियों पहन रही हैं। यहां की लड़कियां जब मुंबई जाती हैं और देखती है कि यह कपड़े हम लोगों ने ही बनाए हैं जिसे फिल्म के हीरो और हीरोइन पहन रहे हैं तो इन लड़कियों का उत्साह बड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव की लड़कियों को रैंप पर वॉक कराया गया जिससे गांव की यह लड़कियां समाज में खुलकर जी सकें। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं व कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular