HomeUttar PradeshAzamgarhनहर तटबंधा टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

नहर तटबंधा टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। जिले के शाहखजुरा गांव से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर का तटबंध शनिवार रात करीब एक बजे टूट गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा पहुंचे और मौके का जायजा लिया। समय रहते सिंचाई विभाग ने तटबंध को ठीक कर दिया जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि फसलों के नुकसान का मामला किसानों को दुश्वारी दे रहा है। आजमगढ़ जिले में नहरों का मकड़जाल फैला हुआ है। हर तरफ किसानों को अपने फसल की सिंचाई के लिए नहर की सुविधा दी गई है। वर्तमान समय में फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया है। पानी का बहाव भी काफी तेज है। शनिवार देर रात विकास खंड रानी की सराय क्षेत्र के शाहखजुरा गांव से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर का तटबंध टूट गया। जिससे पानी तेज गति से सैकड़ों बीघा खेतों में फैलता गया। सुबह जब किसानों की नींद खुली तो खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई व कर्मचारियों ने श्रमिकों के माध्यम से नहर के तटबंध को ठीक कराया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शाहखजुरा गांव के पास नहर का तटबंध देर रात टूट गया था। उसे ठीक भी करा दिया गया है। खेतों में पानी अधिक है। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकल जाए तो पता चलेगा कि कितने बीघा फसल प्रभावित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular