अमेरिकी कोर्ट से अदाणी परिवार को बड़ी राहत

0
8160

अमेरिका। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में आरोपों को खारिज कर दिया है। यह मामला कथित रिश्वत और निवेशकों को गुमराह करने से जुड़े आरोपों से संबंधित था, जिसे अदाणी पक्ष ने लगातार नकारा था।

अदालत के फैसले के बाद गौतम अदाणी ने इसे बड़ी राहत बताते हुए कहा कि सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के शासन में उनका विश्वास अटूट है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उनका भरोसा कायम रहा।

हालांकि, अमेरिकी जज ने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा मामले को खत्म करने की प्रक्रिया को लेकर कुछ चिंताएं भी जाहिर कीं। फैसले के बाद यह मामला अदाणी समूह के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here