Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeEducationMaharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द होगा जारी, वेबसाइट...

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द होगा जारी, वेबसाइट के साथ ही Digilocker से कर पाएंगे चेक

Maharashtra board 10th Result 2026 जल्द ही जारी किये जाने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट एवं डिजीलॉकर से नतीजे चेक कर सकेंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और अब 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने की बारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं (Maharashtra 10th Result 2026) रिजल्ट की घोषणा मई के दूसरे वीक में जारी किया जा सकता है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद डायरेक्ट लिंक महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जायेगा। छात्र-छात्राएं रोल नंबर एवं मां का नाम दर्ज करके मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर से परिणाम किया जा सकेगा चेक

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक वेबसाइट mahahsscboard.in एवं sscresult.mahahsscboard.in पर एक्टिव किया जायेगा। बोर्ड की साइट के साथ ही डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।

नतीजे चेक करने की स्टेप्स

  1. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको View SSC Result रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  4. जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी

बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के साथ ही राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है। जो छात्र-छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

फेल स्टूडेंट्स ऐसे हो सकेंगे पास

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग ले सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जायेंगे। यदि किसी छात्र या छात्रा को यदि उसकी उम्मीद से कम अंक प्राप्त होते हैं तो वे इसके लिए अपनी कॉपियों की फिर से जांच (Rechecking) और फिर मूल्यांकन (Revaluation) करा सकेंगे। इसके लिए डेट्स आदि की अपडेट MSBSHSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular