Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeबी-पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025 में महराजगंज प्रथम स्थान पर

बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025 में महराजगंज प्रथम स्थान पर

महराजगंज। लखनऊ में 12 सितंबर को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल द्वारा बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025 का शुभारंभ किया गया था। एक माह चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना है।

12 अक्टूबर तक प्रदेश में कुल 8,53,543 सदस्य बनाए गए। प्रति पैक्स औसत सदस्यता के आधार पर महराजगंज ने 383 सदस्य प्रति पैक्स के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुल 44,608 सदस्यों के साथ महराजगंज शाहजहांपुर के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

ऑनलाइन सदस्यता में भी महराजगंज 5,168 सदस्यों के साथ प्रदेश में शीर्ष पर रहा। सहकारिता राज्य मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर ने महराजगंज के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि सचिवों ने किसानों तक योजनाओं को निष्ठा से पहुंचाया है।

बी-पैक्स सदस्य किसानों को ‘कृषक पंजिका’ दी जा रही है, जिसमें रकबे का विवरण और 10 अंकों का यूनिक कोड दर्ज है, जो उन्हें उर्वरक व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होगा।

कृषि विभाग के निर्देशानुसार अब सहकारी समितियों से केवल पंजीकृत या सदस्य किसान ही उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। सदस्यता अभियान की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। किसान pacsmember.in पर विजिट कर या टोल फ्री नंबर 1800-2148-84444 पर कॉल करके सदस्यता ले सकते हैं।

जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान प्रभावी रूप से चल रहा है और महराजगंज प्रदेश में अग्रणी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular