Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमां शांति सेवा फाउंडेशन ने बेजुबानों के प्यास बुझाने हेतु स्थापित की...

मां शांति सेवा फाउंडेशन ने बेजुबानों के प्यास बुझाने हेतु स्थापित की हौदी

अवधनामा संवाददाता

मौसम ठंड हो या गर्म मानव की तरह पशु पक्षियों को भी हर मौसम में प्यास लगती है- प्रो. पूनम जोशी

अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन ने बेजुबान जानवरों के प्यास बुझाने हेतु प्रोफेसर पूनम जोशी शिक्षक संघ महिला इकाई संयुक्त मंत्री के नेतृत्व में हौदी स्थापित की। अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपादित हुआ कार्यक्रम की अतिथि प्रोफेसर पूनम जोशी एवम मंसूर अहमद पार्षद को पट्टिका पहनाकर अध्यक्ष नेहा कुमारी, संरक्षक बसंत राम, सदस्य डॉ. विनय प्रकाश मौर्य ने स्वागत किया। हौदी में पानी डालकर प्रोफेसर पूनम जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के उपरांत अतिथि प्रोफेसर पूनम जोशी, मंसूर अहमद- पार्षद, डॉक्टर कुलदीप कुमार जी को अपने कार्यों के साथ सामाजिक कार्य के लिए विधान रक्षक सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अतिथि प्रोफेसर पूनम जोशी ने कहा कि मानव की तरह बेजुबान जानवरों को भी हर मौसम में प्यास लगती है। ईश्वर ने अक्ल के साथ सूझबूझ और मानवता इंसानों में उत्पन्न किया है। सेवा ही मानवता की पहचान है। मंसूर प्रधान ने कहा कि मानव जन्म ही सेवा का दूसरा रूप है जल ही जीवन है। संरक्षक बसंत राम ने बताया कि संस्था मानव एवम पशु पक्षियों की सेवा में समर्पित है। पानी की व्यवस्था सभी के लिए होना चाहिए हम सब के पूर्वज पहले चरही बेजुबानों के लिए बनवाते थे। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए संस्था टीम भी जगह-जगह पर पानी की हौदी रखने का कार्य करती है जिससे बेजुबानों की प्यास बुझ सके। अध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि संस्था समाजिक कार्यों में तत्पर है समय-समय पर आवश्यकता अनुसार सामाजिक कार्य किया जाता है कार्यक्रम में सुभाष श्रीवास्तव, राम शंकर, मोहम्मद चांद, सूरज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular