Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeEducationLucknow University UG Admission Tests : लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाएं...

Lucknow University UG Admission Tests : लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाएं पांच जुलाई से

स्नातक कोर्सों में आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून और परास्नातक, डिप्लोमा में 30 जून है। उसके बाद प्रवेश पत्र और अन्य निर्देश भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.ए, बी.एससी योग, बीवाक रिनिवेबल एनर्जी और शास्त्री में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय नए सत्र 2025-26 के स्नातक कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा पांच से 12 जुलाई तक आयोजित करेगा। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डा. अनित्य गौरव ने 13 पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा की समय सारिणी का नोटिफिकेशन जारी किया।

डा. अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय का ध्यान रखें जिससे प्रवेश परीक्षा में कोई परेशानी न हो। स्नातक कोर्सों में आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून और परास्नातक, डिप्लोमा में 30 जून है। उसके बाद प्रवेश पत्र और अन्य निर्देश भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.ए, बी.एससी योग, बीवाक रिनिवेबल एनर्जी और शास्त्री में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी।

बी.कॉम प्रवेश के लिए तीन जुलाई तक आवेदन

अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज, इस्माइलगंज ने बी.काम में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म वेबसाइट www.abvnndc.in के माध्यम से आनलाइन और आफलाइन आवेदन फार्म महाविद्यालय कार्यालय से 200 रुपये देकर ले सकते हैं। प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि बी.काम में 88 सीटें हैं। इसमें प्रवेश की पहली मेरिट सूची पांच जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं, बी.ए में प्रवेश जारी हैं। बी.ए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अरब कल्चर उर्दू, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान एवं समाज कार्य विषयों का आवंटन प्रथम आगत प्रथम प्रवेश के आधार पर किया जा रहा है। प्रवेश सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कालेज में सह-शिक्षा की व्यवस्था है। खेलकूद के सभी संसाधन उपलब्ध है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस की भी सुविधा है। साल में दो बार रोजगार मेला आयोजित कर विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट भी कराया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular