Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeLucknowLucknow News: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का हाई वोल्टेज ड्रामा,...

Lucknow News: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का हाई वोल्टेज ड्रामा, देर रात मचा हंगामा!

लखनऊ में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने देर रात अपनी मां से मिलने के लिए हंगामा किया।उनकी बहन ने पुलिस को बुलाया जिन्होंने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। भानवी सिंह का अपने पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से तलाक का मुकदमा चल रहा है और उन्होंने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें बच्चों के खिलाफ साजिश भी शामिल है।

लखनऊ। लखनऊ में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने देर रात अपनी मां से मिलने के लिए हंगामा किया आरोप है कि गेट नहीं खाेला गया। भानवी सिंह की बहन ने पुलिस को किया फोन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेजा है। ये मामला हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट का है।

बताया गया है कि भानवी सिंह अपने माता और पिता से मिलने के लिए आई थीं। उन्हें उनकी बहन साध्वी सिंह ने मिलने नहीं दिया। मारपीट की कोई पुष्टि नहीं है। भानवी सिंह ने भी मारपीट की बात नहीं बताई है। अभी तक कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है।

रघुराज प्रताप सिंह से चल रहा है तलाक का मुकदमा

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह से तलाक का मुकदमा चल रहा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भानवी सिंह ने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके और बच्चों के खिलाफ गहरी साजिश रची गई है, मुझे इंसाफ चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular