Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeइंसानियत शर्मसार- सड़क किनारे मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

इंसानियत शर्मसार- सड़क किनारे मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां मंगलवार सुबह एक निर्दयी मां अपने नवजात शिशु के शव को सड़क किनारे छोड़कर चली गई। यह घटना लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के नैपियर रोड की है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों रास्ते में नवजात के शव को देखा और उसके करीब जा पहुंचे। तो उन्होंने देखा कि कपड़े में लिपटा हुआ नवजात का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular