HomeLucknowलखनऊ: अजय राय की हार पर भाजपा-कांग्रेस में जश्न, मिठाई बंटी

लखनऊ: अजय राय की हार पर भाजपा-कांग्रेस में जश्न, मिठाई बंटी

UP Lok Sabha Result 2024 नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी को एनडीए की संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा-एनडीए मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बात को लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता मस्ती से झूम रहे हैं।

यूपी की राजधानी में पहली बार भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जहां एक और भाजपा कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ता झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता खुशी में नाच रहे हैं। लखनऊ में पहली बार इस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता इस वजह से जश्न में डूबे 

नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी को एनडीए की संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा-एनडीए मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बात को लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता मस्ती से झूम रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के बाहर नारे लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर मोदी सरकार।

कांग्रेस के कार्यकर्ता इसलिए हो रहे खुश

दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ पहुंचने पर स्वागत किया और जश्न मनाया। बता दें कि अजय राय ने वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह डेढ़ लाख से अधिक वोटों से यह चुनाव हार गए। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि नरेंद्र मोदी को अजय राय ने कड़ी टक्कर दी। क्योंकि पहले की तुलना में नरेंद्र मोदी का जीत का मार्जिन काफी हद तक कम हुआ है। इस वजह से और यूपी में भाजपा की कम सीटें आने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular