Thursday, October 30, 2025
spot_img
Homekhushinagarभगवान बिरसा मुंडा ने समाज को दिया था जल जंगल और जमीन...

भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को दिया था जल जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्धन का संदेश

अवधनामा संवाददाता

जेपी इंटर कालेज में मनाई गई जनजाति समाज के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती

कप्तानगंज, कुशीनगर। नगर के जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में जनजाति समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के लिए बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए एक अनुकरणीय व्यक्तित्व है। भारत माता के स्वतंत्रता और स्वाधीनता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को जल जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया था। इस अवसर पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम नाथ गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया साथ ही उनके जीवन को अनुकरणीय बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए आवाहन किया। इस अवसर पर कुशीनगर जनपद के अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष दिग्विजय नाथ गोंड में कहा कि भारत के निर्माण में जनजाति समाज प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है महारानी दुर्गावती से लेकर भगवान बिरसा मुंडा इसके जीवंत प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular