Tuesday, May 5, 2026
spot_img
Homekhushinagarकैबिनेट मंत्री का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया भव्य स्वागत

कैबिनेट मंत्री का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया भव्य स्वागत

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के बुधवार को पडरौना आगमन पर नगर के सुभाष चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के क्रम में मनीष जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ के साथ ही अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनन्दन किया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में नगर विकास विभाग अपने स्वर्णिम युग मे है और नित नए आयाम छू रहा है। कार्यक्रम के क्रम में मंत्री का काफिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यालय होते हुए बरवा राजापाकड़ की ओर बढ़ चला। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ईओ सन्तराम सरोज, पंकज तिवारी, बृजेश शर्मा, अभय मारोदिया, आकाश वर्मा, शुभम सिंह मंथन, श्याम जायसवाल, आलोक विश्वकर्मा, सचिन साहा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, अरुण राय, जितेंद्र सिंह, अनूप गोंड, अरुण सिंह, राजेश कुशवाहा, सन्तोष चौहान, राजेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, अभिनव चौरसिया, सर्वेश उपाध्याय, विकास सोनी के अलावा सैंकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular