Wednesday, August 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeसड़क पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियो से लग रही लम्बी कतारे

सड़क पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियो से लग रही लम्बी कतारे

अम्बेडकरनगर मिझौड़ा चीनी मिल के आसपास गन्ना लदी ट्रालियों की लंबी कतारों के चलते सुबह से शाम तक जाम के हालात बने हुए हैं। मिझौड़ा से भीटी रोड, अकबरपुर रोड, गोशाईगंज मार्ग पर गन्ना वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हैं। इस वजह से बाइक व चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सूचना के बाद भी पुलिस गन्ना वाहनों को रास्ते से किनारे नहीं करा सकी। मिझौड़ा चीनी मिल ने क्षमता से अधिक गन्ना पर्चियां जारी कर दी हैं। इस वजह से मिल को गन्ना पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां आ रही हैं। किसानों को उम्मीद थी कि शीघ्र गन्ने की तौल हो जाएगी। इस वजह से रात भर वे वाहनों के साथ हाई वे पर रहे। इस वजह से जाम के हालात बन गए हैं। मिझौड़ा चीनी मिल के पास अपना गन्ना यार्ड होने के बाद भी गन्ना भरे वाहन राजमार्ग पर खड़े रहे। इस वजह से सड़क पर गुजरने वाले वाहन जाम में घंटों फंसे रहते हैं। मिझौड़ा भीटी मार्ग पर स्थित बलरामपुर चीनी मिल को आपूर्ति करने आ रहे गन्ना भरे ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़े होने की वजह से सुबह भी वाहनों की कतार लगी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular