लोकतंत्र सेनानी संघ ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को उत्कृष्ट कार्य के लिये किया सम्मानित

0
1132

अम्बेडकरनगर, लोकतंत्र सेनानी संगठन जिला अम्बेडकरनगर द्वारा आज एम0 आर0 ए 0 मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर के प्रधानाचार्य को उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता ने प्रधानाचार्य महोदय को बुके भेंट कर प्रशंसा पत्र सौंपा। संगठन द्वारा मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कॉलेज परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था एवं आन्तरिक सड़कों का रख-रखाव अत्यन्त सराहनीय है। सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य हो रहा है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को बड़ी सुविधा हो रही है।

श्री गुप्ता ने कहा कि कॉलेज स्टाफ का मरीजों के प्रति सेवाभाव भी प्रशंसनीय है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आत्महत्या रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम प्रधानाचार्य महोदय की दूरदर्शिता को दर्शाता है।

लोकतंत्र सेनानी संघ ने प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ के कार्यों की हार्दिक प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here