Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhमदर डे पर भव्य आयोजन "मां के संस्कार ही जीवन की...

मदर डे पर भव्य आयोजन “मां के संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं” – शिव गोविंद सिंह

आजमगढ़l वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह एवं अभिभावक अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा सभी माताओं का तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर एवं गुलाब भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। “मदर रेडी प्रतियोगिता”, “मा द्वारा बच्चों को तैयार करने की प्रतियोगिता”, “क्ले मेकिंग द्वारा बच्चों के लिए आकर्षक चीजें तैयार करने की प्रतियोगिता”, “स्टिक ऑन बैलून गेम”, “गुजराती साड़ी पहनने की प्रतियोगिता” तथा “अपने बच्चे के बारे में कोई अविस्मरणीय यादगार बताइए” जैसी गतिविधियों में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान “माँ ओ मेरी माँ” जैसी गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। इसके पश्चात केक कटिंग समारोह आयोजित हुआ तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा सिंह द्वारा किया गया एवं फोटोग्राफी उपासना राय ने निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या आयशा तैयब के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें हेड मिस्ट्रेस शोमिता श्रीवास्तव के साथ-साथ आरती सिंह, कुमकुम दुबे एवं सोनम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मां के संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। एक मां ही बच्चे के जीवन की प्रथम गुरु होती है, जो उसे प्रेम, अनुशासन, संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाती है।” उन्होंने सभी माताओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular