Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeसुदिति ग्लोबल में छात्रों को दिखाई गई चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग

सुदिति ग्लोबल में छात्रों को दिखाई गई चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग

अवधनामा संवाददाता

इटावा। सुदिति ग्लोबल अकैडमी के छात्रों को दिखाई गई चंद्रमा 3 की लाइव लैंडिंग यह इन छात्रों का अविश्वसनीय तथा देश को सबसे गर्वित करने वाला व इतिहास रचने वाला पल था।इस लाइव लैंडिंग के दौरान विद्यालय के निर्देशक मयंक कुमार,प्रधानाचार्य कमल कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2008 में चंद्रयान-1 व 2017 में चंद्रयान 2 पूर्ण सफल नहीं हुए लेकिन आज चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्ष में प्रवेश कर दक्षिणी भाग पर लैंडिंग करके विश्व में एक इतिहास रच दिया जो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत ही गर्व की बात है आज पूरा विश्व भारत की वैज्ञानिक तकनीक के आगे लोहा मानने को तैयार है तथा उन्होंने तथा समस्त छात्रों ने आज का यह पल बहुत ही हर्ष पूर्ण बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular