Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeपान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग बच्चों के बीच...

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग बच्चों के बीच दिखाई

अवधनामा संवाददाता

इटावा। पान कुमार इंटरनेशनल स्कूल में चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को लाइव टीवी के माध्यम से दिखाया गया विद्यालय के अध्यापक और बच्चों ने दिलचस्पी के साथ इस चंद्रयान 3 के परीक्षण को देखा और देश के लिए कुछ कर दिखाने की प्रेरणा ली जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा तो अध्यापक और विद्यालय के बच्चों ने जोर-जोर से तालियां बजा और भारत माता की जय बोले।बच्चों ने देश के वैज्ञानिकों को सलाम किया।पान कुंवर विद्यालय के प्रबंधक कैलाश चंद्र यादव ने बच्चों को चंद्रयान 3 के बारे में बताया 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 ने उड़ान भरी थी और आज 40 दिनों के पश्चात 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया में भारत पहला देश है जिसने यह कामयाबी हासिल की है क्योंकि इस जगह का तापमान–234 डिग्री सेल्सियस है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular