स्कूल में पढ़ाया जाएगा देशभक्ति का पाठ, AAP ने मैनिफेस्टो में किए ये बड़े वादे

0
59

नई दिल्ली। 10 वादों की गारंटी के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा-पत्र जारी किया गया। घोषणा-पत्र में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को आधुनिक बनाने का वादा किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा-पत्र को जारी करते हुए कहा कि जो 10 वादों की गारंटी दी गई है, वह भी इस घोषणा-पत्र का हिस्सा है।


– दिल्ली को आधुनिक बनाएंगे।
– स्कूलों में शुरू होगा देशभक्ति पाठ्‍यक्रम।
– हर व्यक्ति को 24 घंटे शुद्ध पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की।
– अगले 5 साल में 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाएंगे।
– गली-गली में स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे।
– सफाई कामगारों की भर्तियां की जाएंगी।
– सीलिंग की समस्या दूर की जाएगी।

– दिल्ली में 24 घंटे दुकानें खुली रहेंगी।
– घर पर होगी राशन की डिलेवरी।
– 12वीं तक शिक्षा फ्री, उच्च शिक्षा के लिए लोन।
– घर में रहने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
– अवैध कॉलोनी को वैध किया जाएगा।
– यमुना को साफ कर उसके रिवर साइड का विकास करेंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here