Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeलोहिया के समाजवाद को नेताओं ने व्यक्तिवाद स्वार्थवाद व अर्थवाद में बदला:...

लोहिया के समाजवाद को नेताओं ने व्यक्तिवाद स्वार्थवाद व अर्थवाद में बदला: वसीम राईन

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। बेहतर होता कि डा. लोहिया कांग्रेस मुक्त भारत देखने के लिए मौजूद होते। वह भले आज हमारे बीच नहीं हैं पर उनका सपना जरूर भाजपा ने पूरा कर दिया है। अंग्रेजों की मानसिकता वाली कांग्रेस से छुटकारा पाकर हर राज्य और राष्ट्र खुद को आजाद महसूस कर रहा है।
यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने प्रखर राजनीतिज्ञ, कुशल वक्ता व लेखक डा. राममनोहर लोहिया जिस समाजवादी विचारधारा के पक्षधर थे, उस विचारधारा का आधुनिक व कथित समाजवादियां ने कबाड़ा करके रख दिया। वर्तमान नेताओं ने उनके नाम का सहारा लेकर समाजवाद को व्यक्तिवाद स्वार्थवाद व अर्थवाद में बदल कर रख दिया। डा. लोहिया आज होते तो समाजवाद का बंटाधार करने वालां को देखकर जहां दुखी होते वहीं कांग्रेस मुक्त भारत देखकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना न होता। उनके जीवित रहते न सही पर भाजपा ने उनका सपना पूरा कर दिया। काग्रेस मुक्त भारत की सोच डा राममनोहर लोहिया की थी। आज देश के लगभग प्रान्त कांग्रेस मुक्त सरकार की ओर अग्रसर हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने डा. लोहिया उनकी नीतियाँ और वैचारिक चिंतन अब कहा कि यह कम बड़ी बात नहीं लोहिया जी का वैचारिक अतिवाद युवाओं में जोश फूंकने वाला था। जब वह हुंकार भरते थे ‘भूखी जनता चुप न रहेगी, धन और धरती बंट के रहेगी‘ तो सरकार डोल जाती थी। उनके भाषण, लेख, नारे लोगों को आकर्षित करते थे। लोहिया के लेख आज भी उद्वेलित करते हैं। लोहिया के व्यक्तित्व में एक गजब का साम्य रहा। वसीम राईन ने कांग्रेस से डा. लोहिया के विमुख होने की चर्चा करते हुए बताया कि 1942 के बाद उनके और नेहरू के बीच तीखे मतभेद शुरू हो गए। वजह नेहरू येनकेनप्रकारेण सत्ता हस्तांरण चाहते थे जबकि लोहिया संपूर्ण आजादी। इसलिए जब विभाजन की त्रासदी के साथ देश आजाद हुआ तो गांधी की तरह उन्होंने भी आजादी का जश्न नहीं मनाया। डॉ लोहिया भारत में समाजवादी आन्दोलन के अलम्बरदार थे। विपक्ष क्या होता है? भारतीय लोकतंत्र को पहली बार यह बताने वाले राम मनोहर लोहिया ही थे। लोहिया शासकों के लिए आतंक थे। गरीबगिरे हुए के लिए प्रेरणा थे। बेजुबान की आवाज थे। वे भीड़ के नेता नहीं थे। सिद्धान्तों के लिए साथियों को भी छोड आगे बढ़ते थे। वे आत्मा से विद्रोही थे। लोहिया चले गए। उनके विचारों को कोई नहीं मिटा सकता। समाजवादी आन्दोलन की दूसरी, तीसरी पीढी क्यों नहीं बनी? यह सवाल अहम है। उन्होने कहा कि वर्तमान परिवेश में देश के राजनीतिज्ञों को डॉ राममनोहर लोहिया के वैचारिक चिंतन की आवश्यकता है। लोहिया के विचार ही अंत्योदय से सर्वोदय तक समाज को लाभान्वित कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular