Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeItawaलखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में इटावा के वकील आज 19 मई को...

लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में इटावा के वकील आज 19 मई को रहेंगे अवकाश पर

इटावा। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब इटावा तक पहुंच गया है।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है,

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा ने आज 19 मई 2026 को सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है।डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।डीबीए अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि इटावा बार लखनऊ में अधिवक्ता साथियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करता है।

प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण कृत्य के विरोध में आज 19 मई को डीबीए के समस्त अधिवक्तागण सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे।बैठक में महामंत्री नितिन तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी,सुनील यादव,प्रमोद तिवारी,सौरभ झा,अमित चौरसिया, राजवीर सिंह चौहान,इंद्रपाल सिंह, हिमांशु यादव,राना यादव,अनिल वर्मा, रीना यादव,प्रीति चौहान,पुष्पा कुशवाहा, निधि पाल,अर्चना शाक्य,अनूप शर्मा और मीडिया प्रभारी अमित तिवारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular