सिद्धार्थनगर। उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद आगरा से किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जिले में सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में देखा गया। जिलाधिकारी ने अतिथियों को पुष्पव अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने सभी शिक्षको का स्वागत रकते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आज उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया गया है। इसके अलावा शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक के साथ एम.ओ.यू. का निष्पादन किया गया है। किसी दुर्घटना की दशा में परिवार को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षो में प्रधानमंत्री जी तथा 9 वर्षो में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने शिक्षको को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने का काम किया है। इससे रू 5 लाख तक निशुल्क चिकित्सा का लाभ मिलेगा। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले। सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है। विधायक श्रीमती सैय्यदा खातून ने योजना का शुभारम्भ के अवसर पर सभी शिक्षको को बधाई दिया।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने यह महत्वपूर्ण काम किया है। 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों को मिलेगा। इस शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया। सीडीओ बलराम सिंह द्वारा ने जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, कपिलवस्तु दीनानाथ यादव एवं शिक्षकगण व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।





