Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeLucknowप्रान्त प्रचारक ने किया अहिल्याबाई होलकर के कैलेंडर का लोकार्पण

प्रान्त प्रचारक ने किया अहिल्याबाई होलकर के कैलेंडर का लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल ने भारतीय शिक्षा शोध संस्थान निरालानगर के सभागार में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के कैलेंडर का लोकार्पण किया। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति की ओर से तैयार किया गया यह कैलेंडर अब अवध प्रान्त के सभी जिलों में वितरित किया जायेगा।

प्रान्त प्रचारक कौशल ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर का जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम पर्व है। ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से एक असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवनयात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत है। सामाजिक समरसता विभाग अवध प्रान्त के प्रमुख राजकिशोर ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर के द्वारा किये गये धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिये भारत का हिन्दू समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। उनके कर्तृत्व का यशोगान उनके द्वारा देशभर में बनवाए हुए मंदिर, नर्मदा के कंकड़-पत्थर, घाट, कुएँ, तालाब, बावड़ियाँ, प्याऊ, अनाथाश्रम, धर्मशाला, पुल, अन्नछत्र आदि कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति अवध प्रान्त की ओर से सभी जिलों में हर स्तर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनी है। अहिल्याबाई होलकर के कैलेंडर का लोकार्पण हुआ है। अहिल्याबाई के ऊपर पुस्तक, पत्रक व फोल्डर भी तैयार किये गये हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह, प्रांत सह प्रांत प्रचारक संजय, श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र और प्रान्त के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular