Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने की भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक...

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने की भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक से सदिच्छा भेंट

नालासोपारा विधानसभा 132 से महायुति के उम्मीदवार राजन नाईक का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने नालासोपारा पश्चिम स्थित भाजपा कार्यालय में सदिच्छा भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजन नाईक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही विधानसभा संयोजक मनोज बारोट के साथ प्रचार नियोजन को लेकर चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन किया। इस दौरान दीव-दमण व दादरा-नगर हवेली एससी मोर्चा के प्रभारी व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक खरटमल, जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, महामंत्री जे.पी. सिंह, प्रवासी प्रभारी धर्मेश पंड्या, विजय प्रकाश दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी, महामंत्री योगेश सिंह, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष मालती सिंह, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष शाहीन शेख व शक्ति केंद्र प्रमुख सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular