Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homekhushinagarपुरातन पहचान के साथ नए क्लेवर में आगे बढ़ रहा कुशीनगर :...

पुरातन पहचान के साथ नए क्लेवर में आगे बढ़ रहा कुशीनगर : सीएम योगी

अवधनामा संवाददाता

हर कालखंड में कुशीनगर महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है

कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी पुरातन पहचान के साथ नई आभा व कलेवर में कुशीनगर आगे बढ़ रहा है। विकास परियोजनाएं इसकी गवाही दे रही हैं। माना जाता है कि भगवान श्रीराम माता जानकी को लेकर कुशीनगर जनपद के मार्ग से ही पहली बार अयोध्या गए थे। इसी वर्ष के अंत तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। जब कुशीनगर के लोग वहां दर्शन करने जाएंगे तो उनके मन में यह किवंदतियां भी जीवंत होंगे कि भगवान राम उनके जिले के मार्ग से होकर माता जानकी के साथ अयोध्या आए थे। हमें हजारों वर्षों की अपने पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर का अपना ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व है। यहां भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। तीर्थंकर महावीर की स्मृतियां इसी जिले के पावानगर से जुड़ी हैं। हर कालखंड में कुशीनगर महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कुशीनगर मुसहर बाहुल्य जनपद है। यहां मुसहरों के पास जब जमीन के पट्टे ही नहीं थे तो वह आवास कहां बनाते। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए पीएम स्वामित्व योजना लागू की है। अब तक प्रदेश में 60 लाख परिवारों को पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। घरौनी पर लोन लेकर आप मकान भी बनवा सकते हैं, रोजगार के लिए लोन भी ले सकते हैं और इसमें कोई रोक नहीं सकता। सीएम योगी ने कहा कि किसानों, महिलाओं, नौजवानों समेत हर तबके को विकास परियोजनाओं व शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही कृषि बाहुल्य होने के चलते कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सौगात दी गई है। शीघ्र ही वह कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने भी आएंगे। कुशीनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिले इस कृषि विश्वविद्यालय से लाभ प्राप्त करेंगे। कृषि के क्षेत्र में युवाओं को नौकरी, रोजगार, नवाचार का अवसर मिलेगा तो किसान नए शोध व नवीन तकनीकी से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में कुशीनगर के सर्वाधिक उपजाऊ भूमि का भी महत्वपूर्ण योगदान है यहां के प्रगतिशील किसानों ने जिले को पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर पर प्रकृतिवाद परमात्मा की भी असीम कृपा है यहां प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध है। 10 फुट पर मीठा पानी मिल जाता है। आपके पास सामर्थ्य है इस सामर्थ्य को समृद्धि से जोड़ना है इसीलिए कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृत किया गया है यह विश्वविद्यालय कुशीनगर के किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी सहायक होगा इस विश्वविद्यालय से बागवानी व वेटरनरी से जुड़े कई कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलेगा। कृषि विश्वविद्यालय इकोसिस्टम बदलकर आप सबके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular