Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurकुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष व पशु चिकित्सा कर्मचारियो ने कान्हा गौशाला का...

कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष व पशु चिकित्सा कर्मचारियो ने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर। कस्बा कुरारा के कान्हा गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए संचालित व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष व पशु चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा किया गया।
स्थानीय कान्हा गौशाला में संरक्षित गौ वंश की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पशु चिकित्सा लय की टीम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने पशुओं के रख रखाव व चारा भूसा आदि का निरीक्षण किया। पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल कुमार ने अपनी टीम के साथ पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।तथा पशुओं के टैग, टीकाकरण , आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की। निरीक्षण के दौरान सभी पशु स्वस्थ पाए गए। चारा, भूसा आदि पर्याप्त मात्रा में स्टोर किया गया है। इस अवसर पर कान्हा गौशाला में कार्यरत कर्मचारी मौजूद रहे। चेयर मैन ने बताया कि पशुओं के रखरखाव की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular