Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeड्रोन उड़ने की भ्रामक खबर फैलाने वाले 17 अभियुक्तों को कुलपहाड़ पुलिस...

ड्रोन उड़ने की भ्रामक खबर फैलाने वाले 17 अभियुक्तों को कुलपहाड़ पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर महोबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अफवाह फैलाने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड रविकान्त गौड़ के निकट पर्यवेक्षण में प्र0नि0 थाना कुलपहाड़ राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है।

बुधवार को उपनिरीक्षक विकास तिवारी मय हमराह टीम द्वारा नवरात्रि पर्व के मद्देनजर रोकथाम अपराध, वांछित अभियुक्तों की तलाश, बैंक चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुहल्ला सोनकपुरा कस्बा कुलपहाड़ में कुछ लोग रात में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाकर हंगामा कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच किया गया तो पाया गया कि 17 व्यक्तियों द्वारा झूठी अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी को कारण बताकर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

17 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम _ उपनिरीक्षक विकास तिवारी, हेड कांस्टेबल विवेक द्विवेदी, हेड कांस्टेबल सुबोध यादव, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, हेड कांस्टेबल श्रीपत यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार

महोबा पुलिस कि अपील

महोबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी जानकारी फैलाने से बचें। इस प्रकार की हरकतें शांति एवं सौहार्द को बिगाड़ती हैं तथा इनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महोबा पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular